मनोहरपुर-विश्वकल्यान आश्रम पहुंचने पर द्वारकाधीश जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद जी महाराज का हुआ भव्य स्वागत.

मनोहरपुर: राउरकेला में दो दिवसीय प्रवास के बाद द्वारिकाधीश मठ के जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद जी महाराज का बुधवार को विश्वकल्यान आश्रम समीज़ पार्लीपोष में आगमन हुआ.वहीं राऊरकेला से सड़क मार्ग से शाम को मनोहरपुर पहुंचने पर जगदगुरु शंकराचार्य जी महाराज का स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया.इसके बाद वे विश्वकल्यान आश्रम समीज़ पार्लीपोष के लिए प्रस्थान किए.इस दौरान मनोहरपुर,आनंदपुर समेत समीज़ व पार्लीपोष स्थित आश्रम में उनका वैदिक रीति से भव्य स्वागत हुआ.विदित हो कि द्वारिकाधीश जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद जी महाराज जी विश्वकल्यान आश्रम में दस दिवसीय आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर,विभिन्न धार्मिक सह यज्ञ अनुष्ठान,नारायण सेवा भंडारा एवं 26 मार्च को होली समारोह कार्यक्रम तक उपस्थित रहेंगे.एवं उनके आश्रम प्रवास के दौरान दर्शनार्थ उनका आशीर्वचन प्रबचन व रासलीला आदि कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा.जिसमें पूरे देश भर के गुरु भाईओं समेत स्थानीय श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित