चाईबासा-सिंहभूम संसदीय सीट के लिए जोबा मांझी ने नामांकन दाखिल किया.

मनोहरपुर : सिंहभूम संसदीय सीट के लिए मंगलवार कोइंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी ने नामांकन दाखिल के पूर्व चक्रधरपुर में अपने दिवंगत पति शहीद देवेंद्र मांझी की बेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित कर चाईबासा के लिए रवाना हुई.जोबा मांझी ने अपराह्न 12:40 बजे जिला निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया. वहीं इंडिया गठबंधन उम्मीदवार के नामांकन से पूर्व जोबा मांझी कांग्रेस भवन से खूंटकटी तक जुलूस के शक्ल में रैली निकाली गई.अब एक जनसभा भी होगी, जिसे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जोबा मांझी, सांसद महुआ मांझी, मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक निरल पूर्ति, कांग्रेस विधायक सोनाराम सिंकु, झामुमो प्रदेश महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, संबोधित करेंगे. जोबा मांझी के नामांकन में भी मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन आदि इंडिया महागठवंधन के लोग शामिल हुए.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.