मनोहरपुर-टोंटो,सानमिर्गलिंडी में हाईटेंशन करंट के चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत,पीड़ित पशुपालकों ने प्रशासन से लगाई गुहार.

मनोहरपुर: मंगलवार दोपहर में ग्यारह हजार हाई टेंशन करंट के चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत हो गई. मारे गये मवेशियों में एक दुधारू गाय और दो बैल है.यह घटना पश्चिम सिंहभूम ज़िले के टोंटो थाना,ग्राम सानमिर्गलिंडी, पो.जामडीह का है.मृत दुधारू गाय पीड़ित महिला पशुपालक का नाम जांबी कुई तथा दो बैल राम हेंब्रोम एवं रेजा हेंब्रोम का है.वहीं इस घटना से आहत पीड़ित पशुपालकों ने टोंटों प्रखंड के संबधीत पदाधिकारीयों से क्षतिपूर्ति हेतु उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है.जबकि इस घटना के बावत टोंटों प्रखंड के पशु चिकित्सा पदाधिकारी का एक दल घटना स्थल पर पहुंचकर मृत मवेशियों का जांच किया,तथा पशुपालकों को उनके मृत मवेशियों का क्षतिपूर्ति हेतु उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.