मनोहरपुर-प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर हुई बैठक.

मनोहरपुर :प्रतिभा सम्मान समारोह 2024 को सफल बनाने के लिए झारखंड आदिवासी कुड़मी समाज की एक बैठक संगठन के संरक्षक संतोष महतो की अध्यक्षता में की गई.जिसमें मनोहरपुर प्रखंड स्तरीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. ज्ञात हो कि आगामी 28 जुलाई को झारखंड आदिवासी कुड़मी समाज की ओर से मनोहरपुर में वर्ष 2024 के मैट्रिक एवं इंटर के प्रत्येक विद्यालय एवं इंटर कॉलेज के टॉपरों को सम्मानित करने की तिथि निर्धारित की गई है.संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष शशिभूषण महतो ने कहा कि मनोहरपुर प्रखंड के 20 उच्च विद्यालय के टॉपर एवं इंटर कॉलेज के 6 टॉपरों को सम्मानित किया जाएगा .इस अवसर पर मुख्य रूप से संगठन के अध्यक्ष शशिभूषण महतो , उपाध्यक्ष अशोक महतो , संरक्षक संतोष महतो शिक्षाविद्ध राजधान महतो , सचिव मदन महतो , प्रवक्ता मनसा महतो आदि उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित