मनोहरपुर-ठीकेदार द्वारा घाघरा गांव में रैयती ज़मीन पर अतिक्रमण,विरोध करने पर जान से मारने की धमकी.

मनोहरपुर: ठेका कंपनी -मेसर्स आनंद सिंह के मुंशी द्वारा मनोहरपुर प्रखंड अंर्तगत ढिपा पंचायत के ग्राम घाघरा में रैयती जमीन पर अतिक्रमण कर जबरई गड्ढा खोदा जा रहा है.इस बावत् पीड़ित ग्रामीण राजेश महतो ने मनोहरपुर अंचलाधिकारी से उचित कारवाई करने की गुहार लगाई है.उन्होंने कहा कि बिना अनुमति उक्त ठीकेदार के मुंशी विकास मालाकार द्वारा हमारी पुश्तैनीं ज़मीन पर जबरई जेसीबी मशीन व बोरिंग मशीन से गड्ढा खोदा जा रहा है.हमारे विरोध करने पर ठीकेदार के मुंशी ने उन्हें जान से मारने व पूरा घर परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी है.और कहा कि चाईबासा में मेरा धाक चलता है.जिससे हमारा पूरा परिवार उसके इस धमकी से भयभीत है.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित