मनोहरपुर और आनंदपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत सड़क दुर्घटना में दो घायल.

मनोहरपुर : गुरुवार को मनोहरपुर और आनंदपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गया.सड़क दुर्घटना में घायल युवती जशमती सिद्धू 32 ग्राम सलाई टोला माडगुरु छोटानागरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है.वहीं घायल युवक रूबेन धनवार 25 ग्राम झारबेड़ा आनंदपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है.दोनों घायल युवती और उस युवक का मनोहरपुर सीएचसी में इलाज चल रहा है.घटना के बावत मिली जानकारी के मुताबिक़ सलाई से मनोहरपुर आ रहे बाईक पर सवार युवक व युवती नंदपुर पेट्रोलपंप के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक बाईक के चपेट में आ गया.जिससे बाईक के पीछे बैठी युवती जशमती सिद्धू गिरने से घायल हो गई.जिससे उसके माथे व दांए हांथ की उंगली में गहरा ज़ख़्म आया है.वहीं घायल युवक रुबेन धनवार बाईक से आनंदपुर से अपने गांव झारबेड़ा लौट रहा था.तभी गांव पहुंचने के पूर्व उनका बाईक अनियंत्रित होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसके माथे के अलावा शरीर के अन्य हिस्सो में अंदरूनी चोट आई.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित