मनोहरपुर-कोल्हान पान समाज कल्याण समिति की बैठक,जाती विसंगति के विरोध में 15 अक्टूबर को राजभवन का करेंगे घेराव.

मनोहरपुर-बीसखोली स्थित पंचायत भवन सभागार में बुधवार को कोल्हान पान समाज कल्याण समिति की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष मोतीलाल दास की अध्यक्षता में हुई.जिसमे पान (ताँती) समाज जाती विसंगती को दूर करने को लेकर राँची स्थित राजभवन का घेराव करने को लेकर अधिक संख्या मे समाज के लोगों को राँची जाने का निर्णय लिया गया. साथ ही कार्यकम को सफ़ल बनाने एवं इसकी तैयारी कों लेकर रूप रेखा व रणनिति पर चर्चा हुई.विदित हो कि आगामी 15 अक्टूबर को पान (ताँती) समाज जाति विसंगति को दूर करने लेकर राँची में राजभवन का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपाने का निर्णय लिया है.वहीं अपने माँगो के समर्थन में समाज के लोगों का कहना है कि अविभाजित सिंहभूम (कोल्हान प्रमंडल) जिला में निवासरत पान जाति जिनके भू-अभिलेख के जाति स्तम्भ में पान का पर्याय "तांती" दर्ज है, जिससे समाज को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु सरकार से गुहार लगाई गई है.इस बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय अध्यक्ष मोतीलाल दास,जितेन्द्र दास , प्रखंड अध्यक्ष सुरेश चंद्र दास, सचिव मनोज दास, राकेश दास कोषाध्यक्ष गोविन्द चन्द्र दास, शंभू, संतोष,मदन, दास एवं छोटानागपुर पंचायत कमिटी,खुदपोस गांव कमिटी, इचापीड, गांव कमीटी सलाई समीज आनंदपुर आदि प्रखंड से स्वजातीय बंधुगण उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप