आनंदपुर प्रखंड के ग्राम सारिवा से रोबोकेरा तक 22 किमी बनेगी सड़क, कैबिनेट से मिली मंजूरी.

मनोहरपुर : मनोहरपुर विस क्षेत्र अन्तर्गत आनंदपुर प्रखंड में सांसद जोबा माझी के प्रयास से बहुप्रतिक्षित सड़क निर्माण की दिशा में सरकार ने सकारात्मक पहल की है. विती मंगलवार को संपन्न मंत्रिमंडल की बैठक में मनोहरपुर-आनन्दपुर (एनएच-320जी, पुराना एसएच-04 पर) से सारिवा (एनएच-320जी, पुराना एसएच-04 पर) भाया रोबोकेरा पथ (कुल लम्बाई-22.59 किमी) को ग्रामीण विकास विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए मजबूतीकरण एवं पुनर्निर्माण (पुल सहित) कार्य हेतु 57,89,24,400 रूपये (सन्तावन करोड़ नवासी लाख चौबीस हजार चार सौ रूपये) मात्र की प्रशासनिक मंजूरी दी गई.कैबिनेट के इस निर्णय से आनंदपुर क्षेत्र के ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है. ग्रामीणों को उम्मीद है कि पथ निर्माण विभाग से बेहतर सड़क बनेगी. जिससे सुदूर क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी. इधर, सांसद जोबा माझी ने कहा इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण को लेकर वह आरंभ से ही प्रयासरत थी. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा ग्रामीणों की पुरानी मांग पर मुहर लगाते हुए सरकार ने उनकी उक्त मांगो पर रुचि ली है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप