स्व.देवेंद्र माझी के 30 वां शहादत दिवस को लेकर ,सांसद जोबा माझी ने की बैठक.
मनोहरपुर : जल, जंगलों और जमीन आंदोलन के प्रणेता रहे पूर्व विधायक स्व.देवेंद्र माझी का 30 वां बलिदान दिवस 14 अक्टूबर को मनाया जाएगा. गोइलकेरा हाट स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री दीपक बिरुवा और रामदास सोरेन भाग लेंगे.वहीं श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को सांसद जोबा माझी गोइलकेरा और सोनुवा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस अवसर पर अधिक संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थकों को शामिल होने की अपील की. श्रीमती जोबा मांझी ने कहा देवेंद्र माझी ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने के साथ अनुशासन की सीख दी. तथा कार्यक्रम को लेकर उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी.बंटवारा विदित हो कि एक दिन पूर्व कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सांसद जोबा माझी ने गोइलकेरा में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया था. गोइलकेरा के बैठक में मनसुख गोप, सोमवारी बहन्दा, अकबर खान, सुरेश सुरीन, गणेश बोदरा, मजेंद्र गंझू, सन्नी टूटी, हरीश बोदरा, बजरंग प्रसाद, प्रिंस खान, सुखमती कोड़ा, वरदान भुंइयां, कांडे बरजो, इलियाजर दाटका, संजीव प्रधान और सोनुवा की बैठक में दीपक प्रधान, सोहन माझी, सागर महतो, जानकी हेम्ब्रम, गोपी कुम्हार, बोनो प्रधान, प्रणव रजक, विजय जोंको, देवेन चातर, अमित अंगरिया, फूलचंद जामुदा, सुभाष महतो, सारंगधर महतो आदि उपस्थित थे.