खेल से प्रतिस्पर्धा की भावना एवं अपनी लक्ष्य को भी प्राप्त किया जा सकता है: मधु कोड़ा.

मनोहरपुर : सागजुड़ी में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन.मनोहरपुर: बॉयज क्लब सागजुड़ी के द्वारा सागजुड़ी फुटबॉल मैदान में दो दिवसीय आयोजित अजंबर गुड़िया मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ. समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सी एम मधु कोड़ा अतिविशिष्ठ अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा एवं विशिष्ठ अतिथि पश्चिम सिंहभूम ज़िला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव,मुखिया रानी गुड़िया उपस्थित थे.फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड एवं ओड़िसा के कुल 40 टीमों ने हिस्सा लिया.खेल काफ़ी अनुशासित व रोमांचकपूर्ण रहा.फ़ाइनल मुकाबला में अजंबर गुड़िया मेमोरियल का खिताब के विजेता रहे पीवाईएन जोबा पानपोस एवं उपविजेता रहे सिकंदर ब्रदर्श समठा.वहीं विजेता एवं उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि व अतिविशिष्ठ अतिथियों के द्वारा नगद राशि एवं ख़स्सी प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा खेल से जीवन में अनुशासन आता हैं और प्रतिस्पर्धा की भावना जगती है.साथ ही अपनी प्रतिभा के बल पर अपने लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है. पूर्व सांसद सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गीता कोड़ा ने खेलाड़ियो का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता टीम को बधाई एवं उप विजेता टीम से कहा गलतियों से सीख लेते हुए आगे बढ़ने के लिए और मेहनत करने पर ज़ोर दिया.वहीं जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने खिलाड़ियों के हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल में हार जीत सामान्य प्रक्रिया है.इससे खिलाड़ियों को हताश होने की ज़रूरत नहीं है.बल्की अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ने के लिए खेलाड़ियो को उन्होंने प्रेरित किया.साथ ही श्री यादव ने ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आयोजन को लेकर आयोजन समिति को बधाई व शुभकामनायें दी. इससे पूर्व मुख्य अतिथि समेत सभी आमंत्रित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फ़ाइनल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया.इस मौके पर आजसू नेता शंकर मुन्डारी, रीना गोडसोरा, मुन्डा बुधराम चेरोवा सहित फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन कमेटी के मुख्यकर्ता संदीप गुड़िया, एतवा गुड़िया, सोमा बागे, सिनू गुड़िया, सतुई गुड़िया एवं काफी संख्या में खेल प्रेमीगण उपस्थित थें.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप