मनोहरपुर - आनंदपुर केंदुदा में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन.
मनोहरपुर: अखिल भारतीय भुइयां समाज के द्वारा केंदुदा फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय आयोजित स्व.हरिपाल नायक मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ. समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय भुइयां समाज के केंद्रीय अध्यक्ष मेधनाथ नायक उपस्थित थे. इस फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड एवं ओड़िसा के बालिका वर्ग के 32 टीम एवं बालक वर्ग के 8 टीम समेत कुल 40 टीमों ने हिस्सा लिया.खेल काफ़ी अनुशासित व रोमांचकपूर्ण रहा.फ़ाइनल मुकाबला में विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों के द्वारा शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मेघनाथ नायक ने सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा की खेल से जीवन में अनुशासन व प्रतिस्पर्धा की भावना जगती है. और अपनी प्रतिभा के बल पर अपने लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है. उन्होंने खिलाड़ियो को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया. साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आयोजन को लेकर आयोजन समिति को बधाई व शुभकामनायें दी. इससे पूर्व मुख्य अतिथि समेत सभी आमंत्रित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फ़ाइनल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया.इस मौके पर मुखिया अनिल नायक एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन कमेटी के मुख्यकर्ता रामकृपाल साईं,सुकदेव,अमित,तीनोंन नायक एवं रेफरी गणेश सिंह,श्याम गोप, मनमोहन महतो सहित काफी संख्या में खेल प्रेमीगण उपस्थित थें.