मनोहरपुर -मणीनाथ शिव मंदिर अवस्थित बजरंगबली मंदिर का जीर्णोद्धार हेतु भूमि पूजन सह आधारशिला कार्यक्रम आयोजित.
मनोहरपुर : मणिनाथ शिव मंदिर मणिपुर अवस्थित बजरंगबली मंदिर का जीर्णोधार हेतु भूमिपूजन सह आधारशिला कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ. भूमिपूजन सह आधारशिला अनुष्ठान कार्यक्रम जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव की उपस्थिति में तथा भूमिपूजन अनुष्ठान कार्यक्रम आचार्य पंडित अखिलेश पांडे के द्वारा विधिवत संम्पन्न कराया गया. इसके पश्चात रंजित यादव सहित उपस्थित हनुमानभक्तों ने संयुक्त रूप से आधारशिला रखी. इस मौके पर भीम सांडिल.अश्वनी यादव,शशि सिंह,संदीप सिंह, अमरेश यादव, गोविंदा यादव. बब्बू श्रीवास्तव,सतीश खाखा,गुब्लू,माधव समेत अन्य लोग उपस्थित थे.