मनोहरपुर-स्कूली बच्चों ने निकाली मातदाता जागरूकता रैली,मतदान के प्रति मतदाताओं को किया जागरूक.

मनोहरपुर : आगामी झारखण्ड विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली. वहीं संत नरसिंह बालिका उच्च विद्यालय मनोहरपुर की छात्राओं ने मनोहरपुर शहर व आसपास क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया. साथ ही छात्राओं ने अपने हांथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारे लगाए.एवं रैली के माध्यम से मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया. रैली स्कूल परिसर से आश्रम चौक,पोस्ट ऑफिस रोड,बैंक रोड एवं मुख्य बाजार होते हुए पुनः रैली स्कूल पहुँची तथा रैली का समापन किया गया. इस मौक़े पर विद्यालय के प्रधान शिक्षिका, सहायक शिक्षिका समेत काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-भाजपाईओं ने आनंदपुर प्रखंड में डोर टू डोर महा जनसमर्थन अभियान चलाया.

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर की कमलेश कुमार गुप्ता का प्रशासनिक सेवा में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर.