मनोहरपुर- भाजपा नेता भातुराम सांडिल ने चलाया जनसंपर्क अभियान,भाजपा नीतिगत सिद्धांतो को ग्रामीणों को कराया अवगत.

मनोहरपुर : बुधवार को मनोहरापुर विधान सभा अन्तर्गत विभिन्न ग्रामों का भाजपा नेता भातुराम सांडिल ने दौरा किया. इस दौर के क्रम में ग्राम ढीपा पंचायत अंतर्गत ग्राम , घाघरा, ढीपा,इचापीड़,बड़पोस , जोजोगुड, रायडीह कामाय,   कोनेना, डेरोवां,गोडलकेरा, प्रखंड के ग्राम दलकी पटनिया,भरडीया इत्यादि ग्रामों का सघन दौरा किया.साथ जनसंपर्क अभियान चलाया. वहीं इस दौरान ग्राम ढीपा और दलकी ग्राम मैं बैठक कर पार्टी के नीतिगत सिद्धांतों से अवगत कराया.तथा वर्तमान सोरेन सरकार के झूठे वादों को उजागर किया. बैठक में निर्णय लेते हुए सभी गाँववालॉ ने इस बार स्थानीय भाजपा उम्मीदवार को ही जिताने का वादा किया. इस मौके पर रामकुमार महतो, रौशन महतो, हेमंत सांडिल, नीलेश्वर दाससमेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप