ग्रामीण श्रमदान कर चलने लायक़ बनाया सड़क.- महेद्र जामुदा झापा नेता
मनोहरपुर : मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बदंगाव प्रखंड के चम्पाबा पंचायत के चाकमटोनाग,रोड़ो, तोमरोग ग्राम का झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव महेंद्र जामुदा ने दौरा किया, इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. इसके लिए ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ज़िम्मेदार ठहराया. कहा कि सिर्फ चुनावी वादा कर चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधि क्षेत्र का रुख नहीं करते हैं.जिससे क्षेत्र की जनता बुनियादी एवं सरकारी सुविधाओं से वंचित है. और चाकमटोनाग के लोग श्रमदान कर जर्जर व कीचड़मय रास्ता को चलने लायक बना रहे हैं. ग्रामीण मुण्डा सनिका मुण्डा ने कहा की विगत एक वर्ष से ट्रांसफार्मर खराब है और 25 - 30 वर्षों में विकास के नाम पर सिर्फ तोमरोम गांव और चाकमटोनाग गांव को जोड़ने वाला पुलिया ही बना हैं. वहीं डाकुवा सोमा बडिंग ने कहा गांव के आसपास बसे ग्रामीण लोगों को वनपट्टा भी आज तक नहीं मिल पाया है और उन लोगों से वनपट्टा के नाम पर वोट मांगा जाता है. उन्होंने कहा की ग्राम रोड़ो के हपाद टोला में 12 परिवार रहते हैं और आज भी वहां के लोग चुआ का पानी पीने पर मजबूर है. यहाँ चलने के लिए रास्ता भी मौजूद नहीं है उबड़ खाबड रास्तों पर लोग मजबूरन मोटरसाइकिल चला रहे हैं. समाजसेवी रमेश लुगुन ने मांग किया कि रोडो गाँव के मुंडा घर से स्कूल तक एक किलोमीटर और रोडो स्कूल से हेसेल बुरू टोली होते हुए कोमन तक 7 किलोमीटर तक रास्ता बन जाने से लोगों को बदगांव आने जाने में बहुत सुविधाएं प्राप्त होगी . इस मौके पर बिलसंन बडिंग, नियरग बडिंग,रवि सडिल,सोमा बाडिंग,प्रकाश बडिग,मनोज बाडिंग, गंजू नाग, हिन्दू टेला, बासिया बडिंग, सुखराम संगोवार, माझी नाग आदि महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे.