विधायक सोनाराम सिकु जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मनोहरपुर प्रखंड के दर्जनों गाँवों का सघन दौरा कर,विधायक निधि एवं डीएमएफ़टी फंड से दर्जनों योजनाओं का किया शिलान्यास.
मनोहरपुर : जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मनोहरपुर प्रखंड के बरंगा और कोलपोटका पंचायत के दर्जनों गाँवों का जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु रविवार को सघन दौरा किया. तथा दर्जनों से अधिक योजनाओं का शिलान्यास किया.विदित हो की आगामी विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही उन्होंने मनोहरपुर प्रखंड स्थित अपने क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. इस दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र में करीबन दर्जन भर से अधिक योजनाओं का ताबड़तोड़ शिलान्यास किया तथा ग्रामीणों के संग बैठक कर आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने पक्ष में समर्थन जुटाने एवं वोट देने के लिए अपील किया. वहीं विधायक श्री सिंकु ने कहा कि उनके कार्यकाल में जो भी काम अधूरे रह गए हैं, उन्हें आगामी टर्म में वे हर हाल में बचे हुए कार्यों को जरूर पूरा करेंगे.विधायक श्री सिंकु के द्वारा जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया.जिसमें मुख्य रूप से योजना इस प्रकार है.दिनांक 13/10/2024 को मनोहरपर प्रखंड के विभिन्न पंचायत में माननीय विधायक श्री सोनाराम सिंकु जी द्वारा शिलान्यास किया गया।
(1) ग्राम बरंगा में दीपक महतो घर से आम बागान तक पी०सी०सी० पथ का शिलान्यास । डी एम एफ टी मद से।
(2) डुमेरता में विधायक निधि से 500 फीट पी०सी०सी० पथ का शिलान्यास।
(3) प्रधानपाली में विधायक निधि से 500 फीट पी०सी०सी० पथ का शिलान्यास।
(4) कुम्हार मुंडा में धूमकुंडियाया भवन का शिलान्यास।
(5) कुम्हार मुंडा में विधायक निधि से 500 फीट पी०सी०सी० पथ का शिलान्यास।
(6) कोलपोटका मुंडा टोली में डीप बोरिंग का शिलान्यास।(7) सिरका में धूमकुंडिया भवन का शिलान्यास एवं चहारदीवारी का शिलान्यास।
(8) बीजाटोली में डीप बोरिंग का शिलान्यास।
(9) बीजाटोली मुख्य पथ से शिव मंदिर तक 350 फीट पी० सी०सी० पथ का शिलान्यास।
(10) कुर्थाबेडा में विधायक निधि से 500 फीट पी०सी०सी० पथ का शिलान्यास।
(11) सतपोटका में विधायक निधि से 500 फीट पी०सी०सी० पथ का शिलान्यास।
(12) रेंगालबेड़ा फीट पी०सी०सी० पथ का शिलान्यास।
(13) काशीजोड़ा सरना स्थल का चारदीवारी का शिलान्यास।(14) उरकिया में विधायक निधि से 500 फीट पी०सी०सी० पथ का शिलान्यास।
(15) बरंगा में डीप बोरिंग आदि कार्य योजना का शिलान्यास के मौके पर प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम गोप, मंडल अध्यक्ष तीला तिर्की, जिला परिषद जय प्रकाश महतो, सुभाष तांती, भरत महतो,सोनू कुम्हार,सरोज महतो, धनेश्वर महतो, गोनो चंपिया, पाहन मंगरा कुजूर, विशु कुजूर, महादेव तिग्गा, कुलदीप कांडुलना, सोमा लुगुन, सलीम लुगुन, विजय तिग्गा, मुखिया अजित तिर्की,मुंडा बिसकेशन महतो,घनश्याम महतो समेत सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे.