मनोहरपुर- आनंदपुर प्रखंड का भाजपा नेता भातुराम सांडिल ने किया दौरा, ग्रामीणों के संग बैठक कर भाजपा नीतिगत सिद्धांतो को कराया अवगत.
मनोहरपुर : शनिवार को मनोहरापुर विधान सभा अन्तर्गत आनंदपुर प्रखंड के विभिन्न ग्रामों का भाजपा नेता भातुराम सांडिल ने दौरा किया. इस दौर के क्रम में ग्राम बेड़ातुलुंडा,बुड़ीबिल व मोरंग व आस-पास क्षेत्र में जन संपर्क अभियान चलाया. साथ ही उन्होंने ग्राम बुड़ीबिल में ग्रामीणों के संग बैठक कर क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की.उन्होंने ग्रामीणों को पार्टी के नीतिगत सिद्धांतों से अवगत कराया.तथा हेमंत सोरेन सरकार के झूठे वादे और भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार की विफलताओं को उजागर किया.बैठक में उपस्थित गाँववालॉ ने कहा की यदि मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र से स्थानीय उम्मीदवार को टिकट दिया जाता है तो हम सभी जाती धर्म के लोग उसका समर्थन करेंगे. साथ ही उन्हें जिताने का काम करेंगे. इस मौके पर जगदीश प्रधान,कामेश्वर धनवार,सबरन पूर्ती,लाभवती देवी,सरिता मानकी ,सोमवारी लोमगा,गंगाधर महतो,रौशन महतो,कृष्णा गोप सहित काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे.