मनोहरपुर- शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा संपन्न,धूमधाम से दुर्गा प्रतिमा का हुआ विसर्जन.
मनोहरपुरः मनोहरपुर में शारदीय नवरात्र नवदुर्गा पूजा धूमधाम एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन हुआ.शनिवार को देर रात दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कोयल व कोयना नदी में किया गया.विसर्जन के पूर्व दुर्गा प्रतिमा की आकर्षक़ झांकी का नगर भ्रमण गाजे बाजे और आतिशबाजी के बीच निकाली गई.इस दौरान मां दुर्गा के भक्तों ने एक दूसरे को लाल गुलाल लगाया.तथा एक दूसरे को दुर्गा पूजा की बधाई व शुभकामनायें दी.साथ ही दुर्गा पूजा शोभायात्रा व जुलूस में शामिल होकर मां दुर्गा के भक्तों ने जमकर नृत्य का आनंद उठाया.वहीं झांकी शहर के विभिन्न मार्गों से परिभ्रमण करने के उपरांत दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन देर रात कोयल व कोयना नदी में विसर्जित किया गया.