मनोहरपुर-दुर्गा पूजा पंडालों पर महानवमी पर भक्तों की उमड़ी भीड़,पुलिस प्रशासन विधि व्यवस्था को लेकर चाकचौबंद.
मनोहरपुर : मनोहरपुर में दुर्गा पूजा के विभिन्न पूजा पंडालों में शुक्रवार को महा नवमी पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा. इस दौरान विशेषकर लाइनपार देवी स्थान और संत नरसिंह आश्रम स्थित नवदुर्गा पूजा पंडालों के अलावा रेलवे दुर्गा पूजा समिति,साइडिंग दुर्गा पूजा समिति एवं हाजरा देवी स्थान पूज पंडालों में श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा. तथा मां नव दुर्गा के पूजन अनुष्ठान में शामिल होकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान श्रधालुओं के बीच महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया.विदित हो की कल शनिवार को विजय दशमी पर साईडिंग दुर्गा पूजा समिति हाजरा देवी स्थान पूजा समिति और संत नरसिंह आश्रम पूजा समिति द्वारा स्थापित माँ दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा. वहीं इसके अगले दिन यानी रविवार को रेलवे दुर्गा पूजा समिति,लाइनपार देवी स्थान दुर्गा पूजा समिति दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा. वहीं पूजा पंडालों में भारी भीड़ को सुव्यवस्थित करने के लिए दुर्गा पूजा समिति के भोलेंटियर के अलावा स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है.