मनोहरपुर-छोटानागरा मुख्य मार्ग ममार के समीप,सड़क दुर्घटना में दो घायल एक गंभीर रेफर.

मनोहरपुर: छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार देर शाम मनोहरपुर-छोटानागरा मुख्य मार्ग पर स्थित ममार गांव के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवती समेत तीन लोग घायल हो गए. घायलों में चिड़िया स्थित अंकुवा निवासी 34 वर्षीय जोलेन गुड़िया,उसकी बहन 16 वर्षीय ग्लोरिया गुड़िया व 14 वर्षीय भतीजी निधि गुड़िया शामिल है.सभी घायलों को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोहरपुर में भर्ती कराया गया है.वहीं गंभीर रूप से घायल जोलेन गुड़िया को डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है.इस घटना के बारे मिली जानकारी के मुताबिक़ तीनों लोग एक ही बाइक पर चिड़िया अंकुवा से सालाई की ओर जा रहे थे. इसी दौरान ममार गांव के समीप बाइक के सामने एक बकरी आ गई. उसे बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में तीनों बाइक सवार घायल हो गए. जिससे तीनों के पैर व चेहरे में चोट लगी है. वहीं घायल जोलेन गुड़िया का प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है.तथा घायल दोनों युवतीयों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित