नव निर्वाचित विधायक जगत माझी का. मनोहरपुर उंधन चौक में हुआ भव्य स्वागत

मनोहरपुर पहुंचने के क्रम में शहीद स्व. निर्मल महतो की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण.मनोहरपुर : मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक जगत माझी का रविवार को पहली बार मनोहरपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित कर उनका हार्दिक अभिनंदन किया. वहीं विधायक जगत मांझी ने सभी को क्रिसमस व आने वाले नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस दौरान विधायक जगत मांझी ने मनोहरपुर उंधन चौक के समीप शहीद स्व. निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मानुएल बेक,बंधना उरांव,अजहर अली.मो.उमर,बहादुर मुर्मू, ओमकार महतो बिट्टू, संतोष पांडे,सुरेश बेसरा सहित पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.

टाटा स्टील फाउंडेशन-मानसी की पहल पर मनोहरपुर CHC में RKSK व पोषण पर विशेष कार्यक्रम सह हेल्थ किट वितरण कार्यक्रम आयोजित