ऊंधन एफसी ने रोमांचक मुकाबले में नंदपुर एफसी को 3-2 से हराया

मनोहरपुर: डीबीसी क्लब द्वारा आयोजित लोकल फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का आयोजन ईश्वर पाठक स्कूल मैदान में किया गया। आज के मुकाबले में ऊंधन एफसी और नंदपुर एफसी के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत देखने को मिली।दोनों टीमों ने जीत के लिए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। ऊंधन एफसी के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा और तीन शानदार गोल दागे। नंदपुर एफसी ने भी जोरदार कोशिश की और दो गोल वापस किए, लेकिन अंततः ऊंधन एफसी ने 3-2 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में अपनी पकड़ मज़बूत की।वहीं मैच के बाद आयोजकों ने विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं, "मैन ऑफ द मैच" का खिताब ऊंधन एफसी के शानदार खिलाड़ी गोविंदा महतो को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के इस प्रयास की स्थानीय जनता और खेल प्रेमियों ने खूब सराहना की।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.

टाटा स्टील फाउंडेशन-मानसी की पहल पर मनोहरपुर CHC में RKSK व पोषण पर विशेष कार्यक्रम सह हेल्थ किट वितरण कार्यक्रम आयोजित