कोयल नदी पर बनेगा नया पुल: मनोहरपुर-धानापाली क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात

मनोहरपुर/धानापाली, 21 जून — मनोहरपुर-धानापाली स्थित कोयल नदी पर नए उच्चस्तरीय पुल के निर्माण को राज्य सरकार ने हरी झंडी दे दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी गई। पथ प्रमंडल, मनोहरपुर के अंतर्गत आने वाले उधन बारंगा-धानापाली पथ के 11वें किलोमीटर पर स्थित कोयल नदी पर इस नए पुल के निर्माण हेतु ₹37.88 करोड़ (₹37,88,72,600/-) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस लागत में पहुंच पथ निर्माण और भूमि अधिग्रहण भी शामिल है। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के कार्यकाल में बना पुराना पुल अब पूरी तरह जर्जर हो चुका था। सुरक्षा कारणों से पथ निर्माण विभाग ने इस पुल को आम जनता के लिए बंद कर दिया था, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यह पुल झारखंड और ओडिशा राज्यों को जोड़ता है और कृषि कार्य में लगे ग्रामीणों के लिए जीवन रेखा के समान है। फसलों की ढुलाई और बाजार तक पहुँच की सुविधा न होने के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था।चुंकी अब नए पुल के निर्माण की स्वीकृति मिलने से स्थानीय लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल है। वर्षों से चली आ रही मांग अब जाकर पूरी होने जा रही है।इस पुल के निर्माण को लेकर पूर्व सांसद गीता कोड़ा और वर्तमान विधायक सोनाराम सींकू ने लगातार प्रयास किए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी इसमें अहम योगदान रहा है। ज़िला परिषद सदस्य जयप्रकाश महतो, मुखिया अजीत तिर्की, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सीताराम गोप, मंडल अध्यक्ष तिला तिर्की, मुंडा जयनाथ महतो, दर्शन महतो, भरत महतो समेत अनेक ग्रामीणों ने इसके लिए लगातार आवाज़ उठाई।इस स्वीकृति के साथ अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा और वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा।

Most Viewing Articles

पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की फिजिकल प्रैक्टिस के दौरान मौत, गांव में शोक का माहौल

मनोहरपुर पोस्ट ऑफिस में CBI की छापेमारी, पोस्टमास्टर 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मनोहरपुर की कमलेश कुमार गुप्ता का प्रशासनिक सेवा में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर.