मनोहरपुर के ढीपा पंचायत भवन में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर का आयोजन.

मनोहरपुर, 19 जून – जनजातीय समुदायों के समग्र विकास एवं कल्याण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से "धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान" के तहत गुरुवार को मनोहरपुर प्रखंड के ढीपा पंचायत भवन में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।यह अभियान 16 जून से 30 जून तक अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के निर्देश पर चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में रह रहे जनजातीय समुदायों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टॉलों का भ्रमण कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन भी जमा किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को पीएम जनमन, मनरेगा, जन-धन योजना, राशन कार्ड, आधार कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम विश्वकर्मा, जल जीवन मिशन और विभिन्न पेंशन योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया गया।अभियान के अंतर्गत पात्र लाभुकों के आवेदन मौके पर ही प्राप्त किए गए, जिससे प्रशासन और योजनाओं के बीच की दूरी को कम किया जा सके। जिला प्रशासन की इस पहल को जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।शिविर के दौरान मौके पर मुखिया अशोक बंदा, पंचायत सचिव अंथोनी किस्पोट्टा, रोजगार सेवक दिनेश लमाय, आधार कार्ड ऑपरेटर मनोज कुमार, कृषि विभाग से बसंत लागुरी, राशन विभाग से रवि शाह और शेखर सिंह सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।यह शिविर न केवल योजनाओं की जानकारी प्रदान करने में सफल रहा, बल्कि ग्रामीणों के बीच जागरूकता और विश्वास भी बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुआ।

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित