मनोहरपुर में 30 अगस्त को भव्य रूप से मनाया जाएगा बाबा गणिनाथ गोविंद जन्मोत्सव

मनोहरपुर : नगर के संत नरसिंह आश्रम प्रांगण में सोमवार शाम मनोहरपुर व आनंदपुर-मधेशिया वैश्य समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता हनुमान प्रसाद गुप्ता ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 30 अगस्त, शनिवार को कुल देवता बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति का पुनर्गठन किया गया। नई समिति में संरक्षक के रूप में केदार प्रसाद गुप्ता, आशा रानी देवी, उषा गुप्ता, अनिल साह, महेन्द्र लाल साह, मदन लाल साह, सुरेश साह, कृष्णा लाल साह, उमाशंकर गुप्ता, संजय साह, प्रकाश साह और रजनीश साह को शामिल किया गया। संयोजक के रूप में हरहर साह, जानू साह और मनोज साह का चयन हुआ। हनुमान प्रसाद गुप्ता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया जबकि पिंटू गुप्ता, सुनील गुप्ता, विकास साह और भोला साह को उपाध्यक्ष बनाया गया। सचिव का दायित्व सुनील साह को दिया गया, वहीं सह सचिव के रूप में रवि साह, संतोष साह और रघु साह का चयन किया गया। कोषाध्यक्ष के रूप में सुमित शाह को जिम्मेदारी दी गई और सह कोषाध्यक्ष के रूप में निखिल साह व विक्रम साह को चुना गया।बैठक में तय किया गया कि जन्मोत्सव को धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और महाप्रसाद का वितरण होगा। इसके अलावा मेट्रिक और इंटर के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। बच्चों के लिए नृत्य और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, वहीं महिलाओं के लिए बॉल पास और म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता होगी। पुरुषों के लिए हांडी फोड़ जैसे पारंपरिक खेल रखे जाएंगे।बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज का जन्मोत्सव केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है। बाबा गणिनाथ गोविंद जी को समाज में नैतिकता, एकता और सेवा भाव के प्रेरणास्रोत के रूप में स्मरण किया जाता है। हर वर्ष आयोजित होने वाला यह पर्व नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का अवसर प्रदान करता है। अध्यक्ष हनुमान प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल अनुष्ठान करना नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाना है ताकि हमारी सांस्कृतिक धरोहर नई पीढ़ी तक पहुंचे।इस बैठक में मुख्य रूप से अमन साह, अभिषेक गुप्ता, विक्रम साह, आकाश साह समेत बड़ी संख्या में समाज के सदस्य मौजूद थे। सभी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर के ओम गुप्ता सब-इंस्पेक्टर बने, बीडीओ शक्तिकुंज ने किया सम्मानित

हर गांव को सरकारी योजनाओं से जोड़ विकास पहुँचाना प्राथमिकता: सांसद जोबा माझी

मनोहरपुर-33/11 केवी शक्ति उपकेंद्र में ,फीडर मेंटेनेंस को लेकर 20 नवंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.