मनोहरपुर आरपीएफ़ ने रेल रैक से चावल चोरी करने वाले गिरोह के पाँच आरोपियों को भेजा जेल


मनोहरपुर, 18 अक्टूबर 2025 — चक्रधरपुर रेल मंडल के महादेशाल और गोईलकेरा स्टेशन के बीच पोल संख्या 348/8 के समीप चावल से लदे एक मालगाड़ी (गुड्स ट्रेन) के वागन का लॉक तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के पाँच सदस्यों को मनोहरपुर आरपीएफ़ ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।जानकारी के अनुसार, बीती गुरुवार मध्यरात्रि लगभग 12 से 1 बजे के बीच गश्ती के दौरान आरपीएफ़ की टीम को संदिग्ध गतिविधियों का पता चला। मौके पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने चार लोगों को रंगे हाथ चोरी करते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में खुलासे के बाद शुक्रवार दोपहर पाँचवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एमडी नदीम (28), मिर्जाउल हक (35), बेदांत दुबे (28), चंद्रशेखर प्रधान (37) और वासिफ अली (25) के रूप में हुई है। सभी आरोपी चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।आरपीएफ़ ने चोरी में प्रयुक्त तीन मालवाहक वाहन (टाटा मैजिक) भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को शनिवार को कांड संख्या 2/25 : 17/10/25 के तहत धारा 3(ए) आरपी (यूपी) एक्ट और 174(सी) रेलवे एक्ट के प्रावधानों में न्यायिक हिरासत में चाईबासा जेल भेजा गया।आरपीएफ़ सूत्रों के मुताबिक, इस गिरोह के अन्य छह फरार सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी अभियान तेज कर दिया है।

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित