मनोहरपुर-रेंगलबेड़ा में छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू मारकर हत्या की, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


मनोहरपुर (पश्चिम सिंहभूम), 23 अक्टूबर 2025: मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रेगालबेडा गांव में बुधवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां छोटे भाई ने नशे की हालत में अपने बड़े भाई को चाकू से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को गांव में सोहराय पर्व मनाया जा रहा था। इसी दौरान देर रात शराब के नशे में धुत छोटे भाई ने किसी बात को लेकर बड़े भाई के साथ विवाद कर लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने घर से कुछ दूरी पर चाकू से हमला कर बड़े भाई की निर्मम हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद और नशे से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आगे की जांच जारी है, और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.