ममार के समीप सड़क हादसा: साइकिल और बाइक की टक्कर में तीन गंभीर, रेफर


मनोहरपुर, 16 नवंबर: मनोहरपुर-छोटानागरा मुख्य मार्ग पर ममार गांव के समीप रविवार देर शाम साइकिल और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल साइकिल सवार की पहचान ममार नीचे टोला निवासी 60 वर्षीय दोनय गोप के रूप में हुई है। वहीं बाइक सवार दोनों गंभीर युवकों की पहचान दोदारी, छोटानागरा थाना क्षेत्र के 35 वर्षीय प्रेम गुड़िया और 30 वर्षीय दुला पूर्ती के रूप में की गई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनय गोप साइकिल से ममार गांव के ऊपरी टोला से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मनोहरपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.