आरसी कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन 28 से 30 दिसंबर तक, मनोहरपुर में भिड़ेंगी 16 टीमें


मनोहरपुर : मणिपुर फुटबॉल मैदान मनोहरपुर में नवयुवक संघ मणिपुर, मनोहरपुर के तत्वावधान में आरसी कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन 28 से 30 दिसंबर तक किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 28 दिसंबर को दोपहर 2 बजे खेला जाएगा। जिसके बाद 29 और 30 दिसंबर को विभिन्न चरणों के मुकाबले आयोजित किए जाएँगे।, 29 दिसंबर को सागर एफसी चिरिया, माहतो स्पोर्टिंग, एसएनएस गोविंदपुर, एके 147 तरतरा, आनंद ब्रदर, स्टार ‘डी’, यूसी तरतरा और आशीष ब्रदर की टीमें मैदान में उतरेगी। जिनका मुक़ाबला सुबह 9:40 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक निर्धारित समयानुसार खेले जाएँगे। वहीं 30 दिसंबर को भुबने एफसी जमशेदपुर, ए1 एफसी मौ, बॉयज क्लब साग्जुड़ी , आशीष ब्रदर, विंग्स स्पोर्टिंग बीएनडीएम, बजरंग एफसी मणिपुर, मुर्मू एफसी और एसईआर एफसी तरतरा के बीच रोमांचक मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 30 दिसंबर को दोपहर 3 बजे खेला जाएगा, जिसमें सेमीफाइनल की विजेता टीमें आमने-सामने होंगी। आयोजन समिति के अनुसार प्रत्येक मैच मध्यांतर सहित 40 मिनट का होगा, जिसमें मैदान पर 9–9 खिलाड़ी उतरेंगे और प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी। मैच ड्रॉ होने की स्थिति में 5–5 पेनल्टी शूटआउट तथा आवश्यकता पड़ने पर सडन डेथ का प्रावधान रखा गया है। समिति ने स्पष्ट किया है कि रेफरी का निर्णय अंतिम होगा और सभी टीमों को मैच प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व अपनी उपस्थिति की सूचना देना अनिवार्य होगा।

Most Viewing Articles

सरहुल पर्व हमारी संस्कृति और परंपरा की गौरवशाली घरोहर. :-जोबा मांझी. मनोहरपुर-सरहुल पूजा महोत्सव पर, तिरला सरना स्थल से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा.

मनोहरपुर-8 माह से वेतन नहीं मिलने से,काला बिल्ला लगाकर आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं ने जताया रोष.

मनोहरपुर-ग्राम बरंगा के तीन छात्र, नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 में हुए सफल.