मनोहरपुर-आनंदपुर अंचल में क्रिसमस की तैयारियां एवं, 24 दिसंबर की रात क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रभु यीशु के आगमन की धूम


मनोहरपुर व आनंदपुर अंचल में क्रिसमस त्योहार की रौनक व तैयारियों लेकर विशेष कर ईशाई समुदायों में ख़ासा उत्साह देखा जा रहा है। 24 दिसंबर की रात क्रिसमस की पूर्व संध्या को लेकर विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव की खुशी में विभिन चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की जाएंगी। मध्यरात्रि में घंटियां बजेंगी, कैरोल गाए जाएंगे तथा मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की जाएगी।
मनोहरपुर सीएनआई चर्च एवं आनंदपुर चारबंदिया स्थित आरसी चर्च में क्रिसमस को लेकर विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्रिसमस को लेकर ईशाई धर्मावलंबियों अपने घरों पर क्रिसमस ट्री और रंग बिरंगी रोशनीयों से सजाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।बुधवार की रात चर्च के पुरीहितो के द्वारा प्रभु यीशु मसीह के जन्म का संदेश देंगे। इस दौरान वे समस्त प्रभु यीसु मसीह के अनुयायियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे और शांति, प्रेम व भाईचारे का संदेश देंगे।
इसके साथ ही क्रिसमस टाइड की भी शुरुआत होगी, जो 12 दिनों तक चलने वाला उत्सव है। इस दौरान ईसाई समुदाय विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से क्रिसमस का उत्सव मनाएंगे।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-जराईकेला मुख्य मार्ग लाईलोर मोड़ के समीप सड़क हादसे में एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल, राउरकेला रेफर.

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर वनशक्ति में डीएनएम इंग्लिश स्कूल का वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित