मनोहरपुर रेलवे फाटक पर आरपीएफ का जागरूकता अभियान, नियमों के पालन की अपील


मनोहरपुर: आज दिनांक 16 दिसंबर 2025 को आरपीएफ पोस्ट मनोहरपुर द्वारा मनोहरपुर रेलवे फाटक पर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आरपीएफ कर्मियों ने आम लोगों को रेलवे सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए फाटक बंद रहने की स्थिति में उसे पार न करने की सख्त हिदायत दी।आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि बंद रेलवे फाटक को पार करना न केवल जानलेवा हो सकता है, बल्कि इससे गंभीर रेल दुर्घटनाओं की आशंका भी रहती है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि फाटक बंद रहने के दौरान आना-जाना करना कानूनन अपराध है, जिसके लिए दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है।अभियान के दौरान राहगीरों और वाहन चालकों से अपील की गई कि वे रेलवे फाटक के पूरी तरह खुलने के बाद ही आवागमन करें। आरपीएफ ने कहा कि आम जनता की सतर्कता और सहयोग से ही रेलवे फाटकों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।आरपीएफ पोस्ट मनोहरपुर ने लोगों से रेलवे नियमों का पालन करने और स्वयं तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप