मनोहरपुर में चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह, युवाओं को दी गई शुभकामनाएं


मनोहरपुर: झारखंड राज्य में होमगार्ड में भर्ती तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए शनिवार को मनोहरपुर के गोपीपुर स्टेडियम में स्थानीय शिक्षित युवक-युवतियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए देश व राज्य की सुरक्षा एवं समृद्धि में योगदान देने के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर निशुल्क फिजिकल अकैडमी, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) गोपीपुर स्टेडियम मनोहरपुर के संरक्षक विमल किस्पोट्टा ने कहा कि वर्ष 2022 से उनकी स्वयंसेवी संस्था जिले के सारंडा क्षेत्र सहित सुदूरवर्ती एवं ग्रामीण इलाकों के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को मार्गदर्शन और आवश्यक गाइडलाइन देकर मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है, ताकि वे नौकरी व रोजगार की दिशा में आगे बढ़ें और दूसरे राज्यों में पलायन या गलत रास्ते पर जाने से बचें। कार्यक्रम में अकैडमी के अध्यक्ष ध्रुवचरण महतो, उपाध्यक्ष रामनाथ किस्पोट्टा, सचिव बरनावास बरजो, उपसचिव सुनील लकड़ा सहित अन्य पदाधिकारी, अधिकारी एवं मनोहरपुर के कई बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।इधर, होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले में चयनित अभ्यर्थियों की प्रखंडवार सूची भी जारी कर दी गई है, जिसमें कुल 212 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जारी आंकड़ों के अनुसार मनोहरपुर से 19, आनंदपुर से 80, गुदड़ी से 13, गोइलकेरा से 12, जगन्नाथपुर से 18, नोवामुंडी से 19, सोनुवा से 27, खूंटपानी 3 और बंदगांव से 21 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। प्रशासन ने बताया कि आगे की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी समय पर अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जाएगी तथा चयनित अभ्यर्थियों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित रहने की अपील की गई है। सूची जारी होने के बाद क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और स्थानीय लोगों का मानना है कि इस भर्ती से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा आपदा प्रबंधन व सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-आरटीसी स्कूल के 9वीं के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में गमछे से लटका मिला शव

मनोहरपुर में साइबर अपराधियों की सक्रियता, दो लोग ठगी के शिकार