मनोहरपुर जिप सदस्य सह जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने, जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया वितरण
मनोहरपुर : बढ़ती ठंड को देखते हुए मनोहरपुर (भाग-2) के जिला परिषद सदस्य सह जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने मनोहरपुर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर जरूरतमंद व गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। यह वितरण अपनी सामाजिक दायित्व का निर्वहन के तहत मनोहरपुर शहर के स्टेशन परिसर, फॉरेस्ट नाका चौक, रामधनी चौक एवं रेलवे स्टेशन पार्किंग सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर किया गया।वहीं कंबल वितरण के दौरान जिप उपाध्यक्ष श्री यादव ने विशेष रूप से बुजुर्गों और असहाय लोगों का ध्यान रखते हुए ठंड के मौसम में आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की।उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अत्यधिक आवश्यकता पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें और ठंड से बचाव के लिए गर्म वस्त्रों का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि मनोहरपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से चरणबद्ध तरीके से सामाजिक दायित्व के माध्यम से कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है । और लगातार जारी रहेगा, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड से प्रभावित न हो।