मनोहरपुर: कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता स्व. भोला चौधरी की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित


मनोहरपुर: कांग्रेस पार्टी के पूर्व वरिष्ठ नेता दिवंगत भोला चौधरी की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को मनोहरपुर बीस खोली स्थित उनके पैतृक आवास में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी साम्राजी देवी, परिजन, कांग्रेस के वरिष्ठ व स्थानीय नेता तथा आमंत्रित गणमान्य लोगों ने स्व. भोला चौधरी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रख उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. भोला चौधरी कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही थे। वे संगठनात्मक कार्यों में कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में जाने जाते थे। मृदुभाषी, सरल स्वभाव और आदर्श समाजसेवी के रूप में उनकी अलग पहचान थी। उन्होंने कहा कि स्व. चौधरी के साथ उनका राजनीतिक जुड़ाव तीन दशक पुराना रहा है। इस दौरान उन्होंने न केवल क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को सशक्त किया, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने का भी कार्य किया। समाजहित में उनके योगदान को हमेशा स्मरण किया जाएगा।स्व. भोला चौधरी के पुत्र शिवशंकर यादव एवं राज यादव ने बताया कि 24 दिसंबर 2022 को 80 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ था। तृतीय पुण्यतिथि कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी उनके जीवन, संघर्ष और समाजहित से जुड़े उल्लेखनीय कार्यों को याद करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।पुण्यतिथि के अवसर पर स्व. भोला चौधरी के परिजनों की ओर से मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जरूरतमंद एवं गरीब मरीजों के बीच कंबल एवं खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया, जिससे उनके समाजसेवी व्यक्तित्व की झलक देखने को मिली।कार्यक्रम में मनोहरपुर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष चंद्र नाग, प्रखंड अध्यक्ष सीताराम गोप, बर्फी सिंह, अशोक साहू, सरदार गुरविंदर सिंह भाटिया, गेंदू, चंदू कुमार प्रजापति, अकबर हवारी, सतीश यादव, बालेमा चाकी, भोला यादव, सहित प्रखंड कांग्रेस पार्टी के नेता, स्थानीय प्रबुद्धजन एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-संत अगस्तिन हाई स्कूल में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित.

गोविन्दपुर निवासी युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

मनोहरपुर में बीईईओ लखींद्र सोरेन के विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन