मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद
मनोहरपुर: विगत दिनांक 23 दिसंबर 2025 को मनोहरपुर थाना अंतर्गत पु०अ०नि० मयंक प्रसाद सशस्त्र बल के साथ रामधानी चौक के समीप गश्त पर थे। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नंदपुर, सुरीन टोला के पास दो संदिग्ध अज्ञात व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त होकर भ्रमण कर रहे हैं।सूचना के आलोक में सनहा अंकित करते हुए वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया तथा सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस बल ग्राम नंदपुर, सुरीन टोला पहुंचा। पुलिस वाहन से उतरते ही पुलिस बल को देखकर दोनों संदिग्ध व्यक्ति खेत की ओर भागने लगे। गश्ती दल में शामिल सशस्त्र बल के सहयोग से घेराबंदी कर दोनों को खदेड़ते हुए पकड़ लिया गया।पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम एवं पता क्रमशः दुर्जन जाते उर्फ दुर्गा जाते (उम्र 29 वर्ष), पिता करम सिंह जाते, ग्राम डिम्बुली टोला-तयांग ईकिर, थाना मनोहरपुर तथा विमल नाग (उम्र 22 वर्ष), पिता पस्कल नाग, ग्राम राईबेड़ा, थाना गोईलकेरा, जिला पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा बताया।तत्पश्चात स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में विधिसम्मत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दुर्जन जाते के पैंट के दाहिने पॉकेट से प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) से संबंधित लाल रंग का एक पर्चा तथा विमल नाग के पैंट के बाएं पॉकेट से itel कंपनी का एक काले रंग का कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया गया।दोनों व्यक्तियों को प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) से संबंधित सामग्री रखने के आरोप में दो स्वतंत्र गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफ्तारी ज्ञाप तैयार कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
छापामारी दल में शामिल अधिकारी/कर्मी:
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीप लकड़ा, मनोहरपुर
पु०अ०नि० अम्मीएल एक्का (थाना प्रभारी)
पु०अ०नि० मयंक प्रसाद
स०अ०नि० रंजीत मुर्मू
आरक्षी संख्या 1115 सैकोलन खाखा
जप्त सामानों का विवरण:
दुर्जन जाते के पास से लाल रंग में लिखा भाकपा (माओवादी) का एक पर्चा और विमल नाग के पास से itel कंपनी का एक काले रंग का कीपैड मोबाइल फोन मिला है।