मनोहरपुर वनशक्ति में डीएनएम इंग्लिश स्कूल का वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित


मनोहरपुर : नववर्ष के अवसर पर शनिवार को मनोहरपुर के वनशक्ति स्थित कोयल नदी तट पिकनिक स्पॉट पर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। पिकनिक के लिए प्रसिद्ध इस रमणीय पर्यटन स्थल पर डीएनएम इंग्लिश स्कूल मनोहरपुर द्वारा वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के साथ स्कूल के शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने भी सहभागिता की।समारोह के दौरान सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जहां विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। खेलकूद, आपसी मेल-मिलाप और मनोरंजन गतिविधियों ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया। डीजे की मधुर धुनों पर बच्चों ने जमकर नृत्य किया और पूरे उत्साह के साथ नववर्ष का स्वागत किया।प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण वनशक्ति कोयल नदी तट पर आयोजित यह वनभोज सह मिलन समारोह स्कूल के शिक्षकों व बच्चों के लिए न केवल मनोरंजन का अवसर रहा, बल्कि आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता को मजबूत करने का भी सशक्त माध्यम बना।

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित