मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर: प्रखंड के चिड़िया ओपी थाना अंतर्गत मनोहरपुर,छोटानागरा मुख्य मार्ग के अंकुआ के समीप मुख्य सड़क किनारे एस्पायर संस्था में कार्यरत एक युवती का शव निर्वस्त्र मिला है. इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी व लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो गया. युवती की शव देखने से ऐसी आशंका ब्यक्त की गई है,उसकी साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई है. बरहाल यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि मामला क्या है. मृत युवती का शव के पास ही उसके कपड़े पड़े थे. मंगलवार सुबह शव को जब ग्रामीणों ने देखा इसके सूचना चिड़िया पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया है. युवती की पहचान मनोहरपुर प्रखंड अन्तर्गत राईकड़ा पंचायत के तिरला गांव निवासी के रूप में हुई है.युवती के परिजन ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं. एस्पायर संस्था से मिली जानकारी के अनुसार छोटानागरा थाना अंतर्गत चुर्गी गांव स्थित स्कूल में एस्पायर संस्था की और से बच्चों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उसी कार्यक्रम में भाग लेने युवती अन्य सहेलियों के साथ गई थी. कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोपहर में सभी स्कूल से निकल गए. उसके बाद से युवती लापता हैं इधर जब देर शाम तक युवती घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे रात भर उसकी तलाश किये लेकिन कहीं से भी उसकी कोई खबर नहीं मिली. मंगलवार की सुबह एस्पायर कार्यकर्ताओं ने शव को सड़क किनारे देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना पाकर युवती के परिजनों भी घटनास्थल पर पहुंच गये है. घटना को लेकर एस्पायर संस्था समेत आसपास के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है.इस घटना की सूचना मिलने पर चिड़िया ओपी थाना प्रभारी देवसाई भगत घटना स्थल पहुंचकर आग्रेतर कारवाई में जूट गई है.साथ ही मृत्तिका का शव को अपने क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है.वहीं मृत युवती के परिजनों की फर्द बयान पर चिड़िया ओपी में अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया हैं.वहीं पुलिस इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच को लक्ष्य कर आगे की कारवाई की जा रही है.मृत युवती के साथ सड़क पर हुई मारपीट सीसीटीवी में कैद:-सीसीटीवी कैमरे में उसकी तस्वीर कैद हुई है. बताया जा रहा है मृत युवती वीति सोमवार दोपहर मुख्य सड़क से पैदल अंकुआ की तरफ जा रही है. इसी दौरान अंकुआ गांव से कुछ पहले युवती के साथ दो युवकों को झगड़ा व मारपीट करते कुछ लोगों ने सड़क पर देखा था. दोनों युवक कौन है जिसके बाद से युवती लापता हो गई. ऐसा आशंका जताई जा रहा है कि दोनों युवकों ने युवती को अगवा कर सुनसान जगह ले गए होंगे और दुष्कर्म करने के बाद साक्ष्य छुपाने के बाद उसकी हत्या कर दी. फ़िलहाल यह जांच का विषय है. तथा इस संबध में पुलिस हत्या के कारनों की जांच कर रही है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-ज़हरीले सर्पदंश से महिला गंभीर,सीएचसी में इलाजरत्त.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.