मनोहरपुर-ज़हरीले सर्पदंश से महिला गंभीर,सीएचसी में इलाजरत्त.

मनोहरपुर: मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्प दंश से पीड़ित महिला को बुधवार दोपहर में भर्ती कराया गया. वहां स्थानीय चिकित्सकों के देख रेख में पीड़ित महिला का इलाज चल रहा हैं. 29 वर्षीय महिला अन्नपूर्णा नायक मनोहरपुर थाना अंर्तगत ग्राम मुहलडीहा मुंडा टोला की रहने वाली है.इस घटना के बारे मिली जानकारी के मुताबिक़ पीड़ित महिला खेत में खाद का छिड़काव कर रही थी.तभी वहां उस महिला को एक काले रंग का सांप ने उसके बांये पैर पर डस लिया.उसे तत्काल उपचार के लिए मनोहरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया.वहां उस महिला का स्थानीय चिकित्सकों के देख रेख में उपचार चल रहा है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.