मनोहरपुर-कोयल ब्रिज पर बाईक से गिरकर युवक गंभीर.राउरकेला रेफर.

मनोहरपुर: मनोहरपुर आनंदपुर मुख्य मार्ग मनोहरपुर व ऊंधन कोयल ब्रिज पर ग्राम उन्धन जाने के दौरान सोमवार सुबह बाईक सवार युवक घायल हो गया.इस दुर्घटना में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है.घायल युवक 25 वर्षीय धर्मेंद्र यादव मनोहरपुर का रहने वाला है.युवक सुबह अपने बाईक से मनोहरपुर से ऊंधन गांव की ओर जा रहा था.तभी कोयल ब्रिज पर एक आवारा कुत्ते को बचाने के दौरान उसकी बाईक अनियंत्रित हो गया.जिससे वह गिर गया.और गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया.वहां स्थानीय चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र यादव का प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया गया है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.