मनोहरपुर-दिवंगत एमपीडब्लू संतोष भेंगरा को.सीएचसी कर्मीयों ने दी श्रद्धांजली.

मनोहरपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोहरपुर में गुरुवार को सीएचसी प्रभारी डॉ.अनिल कुमार की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया.तथा स्वास्थ्यकर्मी दिवंगत संतोष भेंगरा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई.विदित हो कि मनोहरपुर सीएचसी में एमपीडब्लू पद पर कार्यरत दिवंगत संतोष भेंगरा का निधन वीते कल बुधवार देर शाम को उनके निवास स्थान गुटूसाई हिल टॉप, चाईबासा में हो गया था.वो काफी दिनों से बिमार थे.उनके दो बच्चे है.उनकी आकस्मिक निधन से परिजन समेत मनोहरपुर सीएचसी कर्मी काफी आहत व दुखी है.वहीं मनोहरपुर सीएचसी कर्मीयों ने इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य रखने एवं दुख सहने कि ईश्वर से प्रार्थना किया.इस मौके पर मनोहरपुर सीएचसी के बीपीएम यशवंत कुमार,मलेरिया निरीक्षक हरविंदर कुमार,दिलीप बाउरी,एमपीडब्लू राणाप्रताप महतो.भीम हांसदा,नूपुर दादेल,राजू करवा, एमपीडब्लू,एएनएम व स्वास्थ्यकर्मीगण उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित