मनोहरपुर-सर्किल के नए इंस्पेक्टर रणविजय शर्मा ने दिया योगदान,क्षेत्र के विधि व्यवस्था की ली जानकारी.

मनोहरपुर: मनोहरपुर थाना सर्किल के नए पुलिस इंस्पेक्टर रणविजय शर्मा ने बुधवार को अपना योगदान दिया तथा उन्होंने पदप्रभार ग्रहण निवर्तमान पुलिस इंस्पेकेटर फागू होरो के जगह पर पदभार संभाला. उन्होंने प्रभार ग्रहण करने के पश्चात मनोहरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार एवं पुलिस कर्मीयों के संग बैठक कर क्षेत्र की विधि व्यवस्था के मद्देनजर जानकारी ली.उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे मिली है,उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और क़ानून का पालन हो इसको लेकर सचेत रहूंगा.उन्होंने मनोहरपुर सर्किल थाना क्षेत्र के लोगों से भी क्षेत्र में शांति आपसी भाईचारा क़ायम रखने के लिए विधिव्यवस्था में सहयोग करने की अपील की.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.