मनोहरपुर-घाघरा गांव में बाईक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल,सीएचसी में इलाजरत.

मनोहरपुर : बुधवार देर शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.वहां स्थानीय चिकित्सकों के देख रेख में युवक का इलाज चल रहा है.घायल युवक 25 वर्षीय जुनास लोमगा आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेटेर गांव का रहने वाला है.घटना मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत घाघरा गांव के समीप हुई.इस घटना के बावत मिली जानकारी के मुताबिक़ युवक मनोहरपुर से घाघरा की तरफ अपनी बाइक ( जेएच - 06 एन / 9466 ) पर सवार होकर जा रहा था.इसी दौरान उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर झाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.जिससे उसे गंभीर रूप से चोटें आई हैं.

Most Viewing Articles

आनंदपुर-भालडुंगरी में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से विद्युत शिविर का आयोजन

आनंदपुर-आपसी रंजिश में भतीजे ने की चाची से मारपीट,आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज़

मनोहरपुर-डिग्री कॉलेज गोपीपुर में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव.-गोवर्धन ठाकुर