मनोहरपुर उसरुईया नाला में बहते शिक्षक को,ग्रामीणों ने बचाया.
मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती सारंडा अंर्तगत उसरुईया नाला को पार करने के दौरान गुरुवार को एक शिक्षक की जान पर बन आई.बाईक समेत उस शिक्षक को नाले में बहता देख वहां से गुजर रहे स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे बचाया.मिली जानकारी के मुताबिक़ शिक्षक द्वारिका कुमार महतो मनोहरपुर थाना के ग्राम बरंगा का रहने वाला है.वह आज दोपहर में उत्कर्मित मध्य विद्यालय मारंगपोंगा से बाईक से अपने गांव लौट रहा था.और रास्ते पर उसरुईया नाला को पार करने के दौरान पानी के तेज बहाव में शिक्षक बाईक समेत क़रीब 50 मीटर बहता चला गया.वहां से गुजर रहे स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से और अपनी जान जोखिम में डालकर उस शिक्षक को बचाने एवं बाईक को निकालने में कामयाब हो पाया.किंतु पानी के तेजबहाव व नाले के अंदर चट्टानों से उनका बाईक क्षतिग्रस्त हो गया है.उल्लेखनीय है कि उसरुईया नाला में निर्माणाधीन पुलिया का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है.जिससे बारिश के दौरान उसरुईया नाले का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को भी जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ता है.वहीं ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण में देरी को लेकर संबधित विभाग और संवेदक पर घोर लापरवाही बताया.जिससे ग्रामीणों में विभाग और संवेदक के प्रती रोष ब्यापत है.