मनोहरपुर-मानव तस्करी के आरोप में,पति,पत्नी व देवर गया जेल.

मनोहरपुर : मानव तस्करी के सुसंगत धारा 143(1),143(3),3(5) बीएनएस के तहत मनोहरपुर पुलिस आरोपी पति लालमोहन उर्फ़ गुड्डू तांती. पत्नी लक्ष्मी प्रधान एवं देवर महेश दास को आज दिनांक 25.09.2024 दिन बुधवार को न्यायिक अभिरक्षा में चाईबासा जेल भेज दिया है. विदित हो किआरोपी महेश दास दो वर्ष पूर्व गांव की एक नाबालिग लड़की को पहले प्रेम जाल के चक्कर में फांस लिया और बाद में उसे शादी के नाम पर काम कराने के लिए कोलकात्ता ले गया था.जबकी नाबालिग लड़की का दो वर्ष तक कुछ पता नहीं चला.जबकी दो वर्ष बाद महेश दास नुआखाई पर्व मनाने के लिए अपने गांव ढीपा आया हुआ था.तो महेश दास को गांव अकेला आया देख उसके साथ गई युवती के परिजनों ने उनसे अपनी बेटी के बारे जानना चाहा.तो उसने कभी कोलकात्ता कभी पटना दानापुर इटभट्ठा में काम करने के बारे बताया.वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों ने बताया की आरोपी देवर महेश दास की भाभी लक्ष्मी प्रधान ने अपने पति लालमोहन ऊर्फ गुड्डू तांती के साथ गांव की एक और महिला को जबरन गाडी में बैठा कर काम कराने के लिए खूंटी से दिल्ली ले जाया जा गया था.इस दौरान वह महिला किसी तरह उसके चंगुल से भाग कर वापस अपने गांव लौट आया.इस घटना के बारे जानकारी उस महिला ने अपने घरवालों व ग्रामीणो को बताया.कहा कि उसे पिछले मंगलवार को लालमोहन उर्फ़ गुड्ड तांती ने जबरन एक चार पहिया वाहन में बैठा कर उसे बाहर ले जाया जा रहा था. उस समय उसकी पत्नी लक्ष्मी प्रधान भी वहीं मौजूद थी.उसने बताया की उसे यहां से खूंटी ले जाया गया,जहां उसे दो दिनों तक एक कमरे में रखा गया था.इसके बाद वह किसी तरह उसके चंगुल से बीते शुक्रवार को बस में बैठ कर अपने गांव वापस लौटने में कामयाब हुई.जब बीते शनिवार को आरोपी देवर महेश व भाभी लक्ष्मी दोनों गांव पहुंची तो इसकी जानकारी मिलने पर रविवार को ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था.वहीं इस घटना में फ़रार आरोपी लालमोहन उर्फ गुड्डू को मनोहरपुर पुलिस मंगलवार को गिरफ़्तार किया है.इस घटना को लेकर लड़की की मां सावित्री नायक के बयान पर मनोहरपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है.तथा इस कांड में संलिप्त तीनों आरोपी को मनोहरपुर पुलिस आज चाईबासा चालान कर दिया है.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित