विश्व आदिवासी दिवस चाईबासा जिला मुख्यालय में मनाएगा जे.एल.के.एम – जिला अध्यक्ष

चाईबासा, 20 जुलाई। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जे.एल.के.एम) की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को चाईबासा कचहरी तालाब परिसर में पार्टी के जिला अध्यक्ष करण महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस चाईबासा जिला मुख्यालय में भव्य रूप से मनाया जाएगा।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष करण महतो ने कार्यक्रम की जिम्मेदारी एस.टी. मोर्चा के जिला अध्यक्ष बुआए बिरूली को सौंपते हुए कहा कि वह स्थान चयन और कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि आयोजन सफल हो। साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से झारखंड आंदोलनकारी डेबिड कलुन्डिया ने सुझाव दिया कि जिला, केंद्रीय और कोल्हान कमेटी में पश्चिमी सिंहभूम से सक्रिय लोगों को शामिल किया जाए।बैठक में अधिवक्ता महेंद्र जामुदा ने मानसून सत्र में कोल्हान के ज्वलंत मुद्दे जैसे ईचा-खड़काई डैम और चाईबासा बाईपास रिंग रोड को लेकर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो को लिखित प्रस्ताव भेजने की बात कही। युवा मोर्चा के अध्यक्ष अजय कुमार महतो ने युवाओं की भूमिका पर बल देते हुए कहा कि आने वाला समय युवाओं का है, इसलिए पार्टी में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान संजय कुंकल ने पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान नितिन जमुदा, अजय पूर्ति, अजय देवगन, मनीष कलुन्डिया, धर्मदास गोप, दीपक सवैया, मोहन सवैया, संजय कालिंदी, जितेंद्र बिरुवा, मनजीत सिंह कुंकल, घासीराम हसदा, प्रकाश पान, गिरीश राम बिरुली, सानतन तिरिया, मोतीलाल बिरुवा, राजीव सिंह, जय सिंह, सत्यानंद, प्रिया मोतीलाल बरवा, राजू गव, जैसिंग जय देवगम, बिमल, समीर कुमार, सत्य जीत कारवां, आकाश गोप, रमेश बालमुचू, सोमनाथ लागुरी, शुरू बनारा, नीतिमा कुई, मोकाए तापे, प्रसनजीत बिरूली, नारायण गगराई, अबिका महतो, महेंद्र महतो सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि विभिन्न दलों से जुड़े कई प्रमुख चेहरे जे.एल.के.एम में शामिल हुए। इनमें भाजपा, जेएमएम एवं जदयू से जुड़े कार्यकर्ता शामिल थे। पार्टी में सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व बैंक कर्मी मुकुरु हेम्बोम, जदयू ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर अक्षय गोप, झारखंड आंदोलनकारी घासीराम बिरुवा, अजय पूर्ति, विकास पाडेया, बबलू पाडेया, प्रकाश पान, गुरुचरण हांसदा, नाउरू सुन्डी, बीरसिंह गोप, मोतीराम सुन्डी, हरीचरण सुन्डी, रमेश सुन्डी, बीरसिंह सुम्बुरुई, मोहन सिंह सुन्डी, चाडू सुन्डी, सुनील मलिक, बबलू दास, संजय गोप, तुलसी बोयपाई, गोनो बोयपाई, हरीश बोयपाई, सुखबीर बोयपाई, पंचानंद कोडागकेल, नंदलाल बिरुवा और सुपाय जारिका जैसे नाम शामिल हैं।वहीं इस बैठक का समापन पार्टी की एकजुटता और आने वाले समय में संगठन विस्तार के संकल्प के साथ किया गया।

Most Viewing Articles

पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की फिजिकल प्रैक्टिस के दौरान मौत, गांव में शोक का माहौल

मनोहरपुर की कमलेश कुमार गुप्ता का प्रशासनिक सेवा में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर.

मनोहरपुर पोस्ट ऑफिस में CBI की छापेमारी, पोस्टमास्टर 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार