मृतक परिवार को मिला आर्थिक सहयोग, अमित महतो ने उठाई थी पहल

पूर्वी सिंहभूम (झारखंड): झारखंड राज्य के कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिले के घुड़ाबंधा प्रखंड स्थित अर्जुनबेड़ा (जवालकाटा) ग्राम निवासी दिवंगत दुलाल महतो (आयु 53 वर्ष) के परिजनों को जिला प्रशासन द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गई। दुलाल महतो पेशे से एक इलेक्ट्रिक मिस्त्री थे और गंभीर बीमारी के चलते नई दिल्ली के मदन मोहन मालवीय अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन 12 जुलाई को हो गया।दुलाल महतो झारखंड के अत्यंत सुदूरवर्ती क्षेत्र अर्जुनबेड़ा के निवासी थे। उनके असमय निधन से परिवार पर संकट के बादल छा गए। उन्होंने अपने पीछे पत्नी सहित एक भरा-पूरा परिवार छोड़ा है।वहीं इस घटना की सूचना मिलने के उपरांत, युवा आजसू के राज्य संयोजक सह कोल्हान डिविजन प्रभारी श्री अमित महतो ने पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने के लिए पहल की। उन्होंने मृतक की पत्नी कविता महतो को अंत्येष्टि हेतु सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त करन सत्यार्थी को पत्र लिखा था ।उपायुक्त श्री सत्यार्थी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और अंत्येष्टि हेतु ₹50,000 की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित किया। विभाग द्वारा सहायता राशि का चेक सीधे पीड़ित परिवार को सौंपा गया।इस सहयोग के लिए अमित महतो एवं पीड़ित परिवार ने उपायुक्त एवं संपूर्ण जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासनिक तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में यह मदद परिवार के लिए संबल साबित हुई है।

Most Viewing Articles

पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की फिजिकल प्रैक्टिस के दौरान मौत, गांव में शोक का माहौल

मनोहरपुर की कमलेश कुमार गुप्ता का प्रशासनिक सेवा में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर.

मनोहरपुर पोस्ट ऑफिस में CBI की छापेमारी, पोस्टमास्टर 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार