पति-पत्नी की रंजिश में पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास, परिवार ने तोड़ा दरवाज़ा और बचाई जान


मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना क्षेत्र के लाइनपार रामधनी चौक मुहल्ला में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक घटना टल गई। पारिवारिक कलह के चलते 25 वर्षीय रौशनी परवीन ने आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन परिवार के तत्पर प्रयास से उसकी जान बच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार रौशनी परवीन ने पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद अपने कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो परिवार वालों को अनहोनी की आशंका हुई। तुरंत दरवाज़ा तोड़कर अंदर पहुंचे तो देखा कि वह फंदे से लटकने की कोशिश कर रही थी। घबराए परिवार वालों ने तत्काल उसे नीचे उतारा और गंभीर हालत में मनोहरपुर सीएचसी ले जाया गया।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया। फिलहाल रौशनी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार घटना पति-पत्नी के आपसी विवाद से जुड़ी प्रतीत होती है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी है।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-भाजपाईओं ने आनंदपुर प्रखंड में डोर टू डोर महा जनसमर्थन अभियान चलाया.

मनोहरपुर की कमलेश कुमार गुप्ता का प्रशासनिक सेवा में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर.