मनोहरपुर: एसएसआईपी +2 उच्च विद्यालय के छात्रों का बैंक भ्रमण


मनोहरपुर : मनोहरपुर स्थित एसएसआईपी +2 उच्च विद्यालय के व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत IT/ITeS विषय के छात्र-छात्राओं को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक, मनोहरपुर ले जाया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को बैंकिंग व्यवस्था और उसके कार्यों की व्यावहारिक जानकारी देना था।बैंक भ्रमण के दौरान बैंक प्रबंधक दयानंद साहू तथा बैद्यनाथ तांती ने विद्यार्थियों को बैंक में संचालित विभिन्न सेवाओं, लेन-देन की प्रक्रिया, खातों के संचालन एवं अन्य बैंकिंग कार्यों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने अधिकारियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और बैंकिंग से जुड़े प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा भी प्रकट की।भ्रमण को लेकर विद्यालय के व्यावसायिक प्रशिक्षक अर्जुन प्रधान ने बताया कि IT/ITeS जैसे व्यावसायिक विषयों में औद्योगिक एवं संस्थागत भ्रमण आवश्यक है, जिससे छात्र-छात्राएं विषय को बेहतर ढंग से समझ सकें और उनका व्यावहारिक ज्ञान विकसित हो। इस अवसर पर विद्यालय के व्यावसायिक प्रशिक्षक अर्जुन प्रधान, लिपिक ज्योति एक्का सहित अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-आरटीसी स्कूल के 9वीं के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में गमछे से लटका मिला शव

मनोहरपुर: कांवड़ियों की सेवा में शिव महिमा कांवड़ियां संघ राउरकेला द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं भंडारे का हुए 31 साल.