जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन


चक्रधरपुर : जवाहरलाल नेहरू कॉलेज, चक्रधरपुर में 19 दिसंबर को कुडमाली विभाग की ओर से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का विषय “पूस परब / टुसू पराबेक नेग दस्तूर कर गीत” निर्धारित किया गया है।यह प्रतियोगिता पूर्वाह्न 10 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए कुडमाली विभाग की प्रो. मनसा महतो ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकसंस्कृति, परंपरा और भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-जराईकेला मुख्य मार्ग लाईलोर मोड़ के समीप सड़क हादसे में एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल, राउरकेला रेफर.

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर वनशक्ति में डीएनएम इंग्लिश स्कूल का वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित