रेलवे संपत्ति चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया


मनोहरपुर : आरपीएफ पोस्ट मनोहरपुर के अधिकारियों एवं जवानों ने गश्ती के दौरान रेलवे संपत्ति की चोरी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बुरूहुंडरू, गोइलकेरा निवासी पंकज तिग्गा के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, आरपीएफ की टीम नियमित गश्ती पर थी। इसी दौरान रेलवे क्षेत्र में लोहे की चोरी करते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे आज रेलवे न्यायालय, चक्रधरपुर में प्रस्तुत किया गया।रेलवे न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। आरपीएफ मनोहरपुर थाना के प्रभारी आर. के. पांडे ने बताया कि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-जराईकेला मुख्य मार्ग लाईलोर मोड़ के समीप सड़क हादसे में एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल, राउरकेला रेफर.

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर वनशक्ति में डीएनएम इंग्लिश स्कूल का वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित